Janta Ki Awaz

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
      • अंबिकापुर
      • सूरजपुर
      • बलरामपुर
      • बैकुंठपुर
      • मनेन्द्रगढ़
    • रायपुर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Search
© Dindori Expose By Brandpool
Notification Show More

Janta Ki Awaz

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
    • रायपुर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Follow US
© 2022 Dindori Expose By Brandpool
सूरजपुर

एसईसीएल भटगांव क्षेत्र में राजभाषा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

एसईसीएल भटगांव क्षेत्र में राजभाषा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता, रुचि एवं साहित्यिक अभिरुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 26 सितंबर 2026 को मनोरंजन गृह, भटगांव में गृहणियों के लिए हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

गृहणियों के लिए हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:00 बजे गृहणियों के लिए आयोजित हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता से हुई। भटगांव क्षेत्र में पहली बार राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत गृहणियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में सुहानी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती स्वाति तिवारी एवं अन्य सदस्याओं और बड़ी संख्या में गृहणियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने हिंदी भाषा एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ने बांधा समां

इसके पश्चात शाम 7:00 बजे मनोरंजन गृह में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री शरद कुमार तिवारी ने आमंत्रित कवियों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान एवं अभिनंदन किया।

कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों ने देशभक्ति, सामाजिक सरोकार, हास्य-व्यंग्य, मानवीय संवेदनाओं एवं समसामयिक विषयों पर अपनी रचनाओं का प्रभावशाली काव्य-पाठ प्रस्तुत किया। कवियों की ओजपूर्ण एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा मनोरंजन गृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस अवसर पर अपने संबोधन में महाप्रबंधक श्री शरद कुमार तिवारी ने हिंदी भाषा एवं साहित्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा होने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत और भावनात्मक अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। ऐसे साहित्यिक आयोजन हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने तथा कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को हिंदी साहित्य से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में सुहानी महिला समिति की अध्यक्षा एवम् अन्य सदस्याएँ, विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति, कल्याण समिति एवं सुरक्षा समिति के सदस्य, सिस्टा, एसटी/एससी/ओबीसी काउंसिल, ओबीसी वेलफेयर एसोसिएशन एवं इनमोसा के सम्मानित सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं गृहणियां उपस्थित रहीं।

राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इन कार्यक्रमों ने भटगांव क्षेत्र में हिंदी भाषा, साहित्य एवं सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की तथा सभी उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लेते हुए हिंदी के प्रति अपने जुड़ाव को और मजबूत किया।

Binod Gupta Binod Gupta September 27, 2026
Read More
रायपुर संभाग



संसदीय प्राक्कलन समिति के अध्ययन दौरे पर हरिद्वार पहुंचे वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल, BHEL प्लांट का किया निरीक्षण

*छत्तीसगढ़ देश का ‘पावर हब’ है, यहां के बिजली संयंत्रों को BHEL की तकनीक और उपकरणों से मिली नई ताकत: बृजमोहन अग्रवाल*

*ऊर्जा आत्मनिर्भरता और रक्षा क्षेत्र में BHEL का योगदान अत्यंत सराहनीय*

हरिद्वार / रायपुर 27 सितंबर

संसद की प्रतिष्ठित प्राक्कलन समिति (एस्टिमेट्स कमेटी) के उत्तराखंड अध्ययन यात्रा के दौरान रविवार को रायपुर के वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल हरिद्वार स्थित भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) की विनिर्माण इकाई पहुंचे।
प्लांट आगमन पर बीएचईएल प्रबंधन एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने समिति अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल तथा अन्य सदस्यों का स्वागत किया।

इस दौरान समिति ने बीएचईएल परिसर की प्रमुख विनिर्माण इकाइयों का भ्रमण किया और वहां चल रही आधुनिक तकनीकी प्रक्रियाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
अधिकारियों ने प्रजेंटेशन और ऑन-साइट निरीक्षण के माध्यम से संयंत्र की कार्यप्रणाली, वित्तीय प्रदर्शन और आगामी विस्तार योजनाओं की जानकारी साझा की।

*छत्तीसगढ़ की ऊर्जा यात्रा में BHEL का अटूट योगदान: बृजमोहन अग्रवाल*

निरीक्षण के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बीएचईएल के इंजीनियरों और श्रमवीरों के कौशल की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ से जुड़े इसके विशेष संबंधों को रेखांकित किया।
सांसद अग्रवाल ने कहा, छत्तीसगढ़ देश का प्रमुख ‘पावर हब’ (ऊर्जा केंद्र) है, जो पूरे राष्ट्र को रोशन करने में अग्रणी भूमिका निभाता है। छत्तीसगढ़ के एनटीपीसी (NTPC) सीपत, कोरबा और राज्य विद्युत मंडल (CSPGCL) के ताप विद्युत संयंत्रों में बीएचईएल द्वारा निर्मित उच्च क्षमता वाले टर्बाइन और जनरेटर ही वर्षों से निर्बाध बिजली उत्पादन की रीढ़ बने हुए हैं। बीएचईएल की विश्वसनीयता ने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति को मजबूत आधार दिया है।

*हरिद्वार प्लांट देश की औद्योगिक व रक्षा शक्ति का प्रतीक*

उन्होंने कहा कि हरिद्वार स्थित यह विशाल प्लांट देश की ऊर्जा जरूरतों के लिए भारी स्टीम एवं गैस टर्बाइन, अत्याधुनिक टर्बो जनरेटर और बड़े इंडस्ट्रियल मोटर्स का निर्माण करता है। साथ ही, सेंट्रल फाउंड्री फोर्ज प्लांट (CFFP) के जरिए भारी कास्टिंग्स व फोर्जिंग्स तैयार की जाती हैं। इसके अलावा, भारतीय नौसेना के जंगी जहाजों के लिए स्वदेशी 76 एमएम सुपर रैपिड गन माउंट (SRGM) जैसी उन्नत रक्षा प्रणालियां बनाकर यह संयंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को जमीन पर साकार कर रहा है।
सांसद अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि सार्वजनिक उपक्रम देश की आर्थिक और रणनीतिक संप्रभुता के स्तंभ हैं।

उन्होंने प्रबंधन से चर्चा करते हुए अनुसंधान एवं विकास (R&D) को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आने वाले समय में ऊर्जा व रक्षा क्षेत्र की आधुनिक मांगों के अनुरूप उत्पादन क्षमता को निरंतर अपग्रेड करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, समिति के अन्य सांसदगण तथा बीएचईएल व संबंधित मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Binod Gupta Binod Gupta September 27, 2026
Read More
अंबिकापुर



रिफ्रेशर कोर्स के द्वितीय सत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने प्रशिक्षणार्थियों को ई-साक्ष्य, डिजिटल फॉरेंसिक एवं सीसीटीएनएस प्रणालियों का दिया विशेष प्रशिक्षण।

:- नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु  आयोजित रिफ्रेशर कोर्स में वरिष्ठ आरक्षक से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर तक के विवेचको कों दिया जा रहा प्रशिक्षण।
:- अधिकारियों एवं जवानों को नवीन आपराधिक कानूनों के तहत गंभीर अपराधों में तकनीकी व डिजिटल साक्ष्यों के संकलन और अनुप्रयोग की दी गई जानकारी।


⏩ पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के परिपालन में, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) के नेतृत्व एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के सतत् मार्गदर्शन में रक्षित केंद्र, अंबिकापुर में आयोजित 03-दिवसीय विशेष रिफ्रेशर कोर्स के प्रशिक्षण सत्र का दूसरा बैच लगातार जारी है।

⏩ प्रशिक्षण के क्रम में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री रितेश चौधरी ने प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित होकर वरिष्ठ आरक्षक से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों एवं जवानों को नवीन आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के अनुरूप गंभीर अपराधों में तकनीकी व डिजिटल साक्ष्यों के संकलन और अनुप्रयोग की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने विवेचकों को ई-साक्ष्य संकलन, डिजिटल एवं फॉरेंसिक साक्ष्य प्रक्रिया, फिंगरप्रिंट तकनीक, ई-एफआईआर प्रणाली तथा क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) एवं साइबर अपराधों से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

*कौशल संवर्द्धन एवं तकनीकी दक्षता:-*

⏩ रिफ्रेशर कोर्स का मुख्य उद्देश्य आई.सी.जे.एस. (ICJS) प्रणाली के तहत नवीन कानूनों के मैदानी स्तर पर सुगम एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विवेचकों की कार्यकुशलता में सुधार करना है।

*विशेषज्ञ फैकल्टी का मार्गदर्शन:-* प्रशिक्षण में जिला मास्टर ट्रेनर्स, लोक अभियोजन अधिकारी, फॉरेंसिक एवं फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ, तथा साइबर एवं CCTNS एक्सपर्ट्स द्वारा अधिकारियों को आधुनिक विवेचना तकनीकों से अवगत कराया जा रहा है।

⏩ वर्तमान बैच में सरगुजा रेंज के विभिन्न जिला इकाइयों से 173 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी भाग ले रहे हैं। रेंज के शेष विवेचकों का प्रशिक्षण 7 नवंबर तक चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

⏩ प्रशिक्षण सत्र के दौरान नोडल अधिकारी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री रितेश चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश भगत, समन्वयक/रक्षित निरीक्षक तृप्ती सिंह राजपूत, एफएसएल एवं साइबर टीम के अधिकारियों सहित प्रशिक्षु सूबेदार गुलशन चंद्रा, प्रशिक्षु सूबेदार पेमिन वर्मा एवं रेंज से आए प्रशिक्षणार्थी पुलिस अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

Binod Gupta Binod Gupta September 27, 2026
Read More
रायपुर संभाग

‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा–घर-घर मुनगा’अभियान

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया स्थानीय संसाधनों से पोषण बढ़ाने की…

Binod Gupta Binod Gupta September 27, 2026
Read More
सूरजपुर

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिलेभर में आयोजित हुआ शिक्षार्थी आकलन महापरीक्षा,3,619 नवसाक्षर हुए शामिल

सूरजपुर,27 सितम्बर 2026/राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के निर्देशानुसार, कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले के नेतृत्व में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम शिक्षार्थी आकलन महापरीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान जिले में आयोजित उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की शिक्षार्थी आकलन महापरीक्षा  में साक्षर होने का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।
जिले में आयोजित साक्षरता महापरीक्षा  के लिए 292 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जहां  नव-साक्षरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा के लिए 3,620 शिक्षार्थियों का पंजीयन किया गया था, जिनमें से 3,619 परीक्षा में शामिल हुए।
            जिले के परीक्षा केंद्रों पर साक्षरता के प्रति उत्साह की प्रेरक तस्वीरें सामने आईं। कहीं सास और बहू ने एक ही बेंच पर बैठकर परीक्षा दी, तो कहीं पैरों से दिव्यांग एक मां अपने चार माह के बच्चे को गोद में लेकर परीक्षा केंद्र पहुँचीं। इन महिलाओं की भागीदारी ने सीखने के प्रति उनके संकल्प को सामने रखा।

*सास-बहू की जोड़ी ने साथ बैठकर दी साक्षरता परीक्षा*
विकासखंड रामानुजनगर के शासकीय माध्यमिक शाला माझापारा, नारायणपुर परीक्षा केंद्र में श्रीमती रकीबा खातून और उनकी बहू श्रीमती रैसुननिशा साथ परीक्षा देने पहुँचीं। दोनों ने एक ही बेंच पर बैठकर प्रश्नपत्र हल किया। घर की जिम्मेदारियां साथ निभाने वाली सास-बहू की यह जोड़ी अब पढ़ना-लिखना सीखने की राह पर भी साथ आगे बढ़ रही है।

दिव्यांगता और मातृत्व की जिम्मेदारी के बीच वर्षा ने थामी कलम
विकासखंड भैयाथान के शासकीय माध्यमिक शाला हर्रापारा परीक्षा केंद्र में श्रीमती वर्षा अपने चार माह के बच्चे को गोद में लेकर पहुँचीं। पैरों से दिव्यांग वर्षा ने बच्चे की देखभाल के साथ बुनियादी साक्षरता और अंकगणित की परीक्षा दी। सीखने के प्रति उनकी लगन देखकर केंद्र में उपस्थित शिक्षकों और पर्यवेक्षकों ने उनका  अभिवादन किया।

Binod Gupta Binod Gupta September 27, 2026
Read More
सरगुजा संभाग

अंबिकापुर में इलाज के नाम पर ‘सौदा’ और जान से खिलवाड़: श्री महावीर हॉस्पिटल पर 7 लाख की अवैध वसूली और मौत का आरोप!

आयुष्मान कार्ड दरकिनार, ऐंठे लाखों रुपये; फेफड़े सड़ाने और साक्ष्य मिटाने का सनसनीखेज आरोप

कलेक्टर, SP और CMHO के पास पहुंची शिकायत; विशेष मेडिकल बोर्ड जांच और FIR की मांग
अंबिकापुर (सरगुजा):
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित श्री महावीर हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर विवादों और आरोपों के घेरे में है। इलाज में घोर लापरवाही, आयुष्मान योजना के बावजूद मरीजों के परिजनों से लाखों की अवैध वसूली, और मरीज की मौत के बाद साक्ष्य (मेडिकल रिकॉर्ड) छिपाने का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।


सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ ‘वसूली’ और लापरवाही का खेल

सुभाषनगर निवासी 24 वर्षीय युवक आशुतोष दास को 13 जून 2026 को सड़क दुर्घटना के बाद श्री महावीर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का सीधा आरोप है कि उनके पास आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने दबाव बनाकर नगद और ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए 6 से 7 लाख रुपये की अवैध वसूली की।

गलत इलाज से सड़े फेफड़े (Lung Abscess), तड़प-तड़पकर हुई मौत

11 अगस्त को डिस्चार्ज के बाद 30 अगस्त को मरीज को चेकअप के लिए ले जाया गया अस्पताल। आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही और घटिया देखभाल की वजह से मरीज के फेफड़ों में भयंकर संक्रमण फैल गया और फेफड़ों में फोड़े (Lung Abscess) बन गए।

परिजनों के मिन्नतों के बाद भी डॉक्टर शैलेन्द्र गुप्ता को हॉस्पिटल प्रबंधन ने नहीं बुलाया।

2 सितंबर को बिना स्थिति का सही आंकलन किए ट्रैकियोस्टमी ट्यूब (Tracheostomy Tube) निकाल दी गई, जिससे मरीज सांस के लिए तड़पने लगा।

3 सितंबर की देर रात 11 बजे अचानक रायपुर रेफर करने की बात कही गई, लेकिन कागजी खानापूर्ति और सीटी स्कैन के नाम पर सुबह 5:30 बजे तक वक्त बर्बाद किया गया। मरणासन्न हालत में रेफर किए गए आशुतोष ने रायपुर पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


साक्ष्य मिटाने में जुटा अस्पताल प्रबंधन?

युवक की मौत के बाद जब परिजनों ने सीटी स्कैन की सीडी/फिल्म, एक्स-रे और ट्रांसफर/डेथ समरी मांगी, तो अस्पताल प्रशासन ने साफ इनकार कर दिया और केवल अधूरी केस शीट थमा दी। परिजनों का आरोप है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अस्पताल अपनी आपराधिक लापरवाही को छिपाने के लिए मेडिकल रिकॉर्ड्स में हेरफेर कर रहा है।

परिजनों की जिला प्रशासन से सीधी मांग:

1. मेडिकल बोर्ड का गठन: मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेषज्ञों का निष्पक्ष मेडिकल बोर्ड गठित किया जाए।


2. रिकॉर्ड्स की जब्ती: साक्ष्य मिटाने से रोकने के लिए श्री महावीर हॉस्पिटल से सीटी स्कैन, एक्स-रे और डेथ समरी के मूल दस्तावेज तुरंत जप्त किए जाएं।


3. डॉक्टरों पर आपराधिक मुकदमा: जान से खिलवाड़ करने, अवैध वसूली और साक्ष्य छिपाने के आरोप में दोषी डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन पर कड़ी कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

Binod Gupta Binod Gupta September 26, 2026
Read More
सूरजपुर

ग्राम पंचायत कोरंधा में धूमधाम से मनाया गया करमा त्यौहार

ग्राम पंचायत कोरंधा में धूमधाम से मनाया गया करमा त्यौहार जी हां…

Binod Gupta Binod Gupta September 24, 2026
Read More

ग्राम पंचायत कोरंधा में धूमधाम से मनाया गया करमा त्यौहार,

जी हां हम बात करते हैं कोरंधा में पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन…

Binod Gupta Binod Gupta September 23, 2026
Read More
सूरजपुर

स्क्रैप टू आर्ट: ई-वेस्ट एवं अनुपयोगी सामग्री से डी.ए.वी. एवं सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने दिखाई अनूठी रचनात्मकता

भटगांव (छत्तीसगढ़): भारत सरकार के 'विशेष अभियान 6.0' (Special Campaign 6.0) के…

Binod Gupta Binod Gupta September 22, 2026
Read More
छत्तीसगढ़

निदेशक (तकनीकी) प्रोडक्शन एवं प्लानिंग श्री नृपेंद्र नाथ ने भटगांव क्षेत्र का दौरा किया

भटगांव। एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी) प्रोडक्शन एवं प्लानिंग श्री नृपेंद्र नाथ ने…

Binod Gupta Binod Gupta September 21, 2026
Read More
Show More

Search

Cricekt Score

Contact For Advertisement

⚠️ जरुरी सुचना
इस न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित सभी समाचार, रिपोर्ट, लेख, फोटो, वीडियो एवं अन्य समाचार सामग्री संबंधित संवाददाता, पत्रकार अथवा समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी एवं स्रोतों पर आधारित होती है।

पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी समाचार की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचारदाता की होगी। प्रकाशित समाचार से यदि किसी व्यक्ति, संस्था अथवा संगठन को किसी प्रकार की आपत्ति, विवाद या कानूनी समस्या उत्पन्न होती है, तो उसके लिए संबंधित समाचारदाता/संवाददाता स्वयं उत्तरदायी होगा।

पोर्टल के संपादक, प्रकाशक अथवा प्रबंधन का प्रत्येक प्रकाशित समाचार से सहमत होना आवश्यक नहीं है। किसी समाचार में प्रकाशित तथ्य, आरोप, बयान अथवा अन्य जानकारी की सत्यता एवं प्रमाणिकता की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की होगी।

पोर्टल का उद्देश्य जनहित से जुड़ी खबरों एवं सूचनाओं को पाठकों तक पहुंचाना है। किसी समाचार में किसी व्यक्ति या संस्था के संबंध में लगाए गए आरोपों को अंतिम सत्य न माना जाए, जब तक कि संबंधित मामले में सक्षम प्राधिकारी अथवा न्यायालय द्वारा पुष्टि न की गई हो.
संपादक: विनोद गुप्ता
पता: जरही, जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़
मोबाइल: 6268429050
[Ruby_E_Template id="415"]
© Janta Ki Awaz By Brandpool
Welcome Back!

Sign in to your account

Forget Password

Lost your password?